फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Cong-RSS slams Raj govt over removal of names from books

राजस्थान सरकार से कांग्रेस-आरएसएस दोनों नाराज

Wed, 11 May 2016 06:41 PM IST
समीर शर्मा/ अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/ अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 11 May 2016 06:41 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिक्षा मंत्री को तलब कर सफाई मांगी
  • पंडित नेहरू को पुस्तकों से न तो हटाया है और न ही हटाने की सरकार की कोई मंशा रही है

विज्ञापन
Cong-RSS slams Raj govt over removal of names from books
वसुंधरा राजे - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान सरकार की ओर से स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव के चलते कांग्रेस आंदोलन की चेतावनी दे रही है, वहीं आरएसएस भी नाराज चल रहा है। नए पाठ्यक्रम में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम हटाने से कांग्रेस सरकार को घेर रही है, वहीं रामप्रसाद बिस्मिल, झांसी की रानी जैसे नाम गायब होने के चलते आरएसएस ने भी शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी से मिलकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिक्षा मंत्री को तलब कर सफाई मांगी। शिक्षा मंत्री ने भी बयान जारी कर सफाई पेश की है और कहा है कि पाठ्यक्रम का रिव्यू होगा। सरकार शिक्षा का राजनीतिकरण नहीं कर रही है। पाठ्यक्रम बनाने का काम स्वायत्त संस्था करती है। सरकार ने कक्षा सात में भी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम जोड़ा है। जो पहले नहीं था।
विज्ञापन


एक-दो नहीं 15 स्थानों पर पंडित नेहरू का उल्लेख है। पंडित नेहरू को पुस्तकों से न तो हटाया है और न ही हटाने की सरकार की कोई मंशा रही है। शिक्षा मंत्री ने कक्षा सात, आठ और नौ की पुस्तकों और उन पेज नम्बरों का उल्लेख किया, जहां नेहरू के नाम का उल्लेख है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पाठ्यक्रम तैयार करने का काम एसआरटी और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और रामप्रसाद बिस्मिल का नाम यदि सिलेबस में रह गया है, तो सिलेबस का रिव्यु करवाकर उनका नाम भी जुड़वाया जाएगा। देवनानी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को मिलकर वस्तुस्थित बता चुके हैं। कांग्रेस बिना पाठ्यक्रम को पढे झूठे आरोप लगा रही है। मंत्री ने बताया कि महान विभूतियों के दो-तीन पाठ यदि नहीं जोड़े गए हैं, तो उन्हें पुस्तकों में सप्लीमेंट्री रूप में जुड़वा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed