फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   cm vasundhra hit congress n said- dont lure public or they will make you exposed

सीएम वसुंधरा कांग्रेस पर गरजीं, कहा- मुंह दिखाई मत करो, वर्ना जनता मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी

Fri, 31 Aug 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
cm vasundhra hit congress n said- dont lure public or they will make you exposed
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
आगामी चुनाव को लेकर राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। जहां कांग्रेस वसुंधरा सरकार को फेल बताने में जुटी हुई है वहीं भाजपा ने भी आक्रमक रूख अपना लिया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गौरव यात्रा के दूसरे चरण में गुरुवार को मारवाड़-गोडवाड़ में पांच जगह जनसभा की जिसमें पाली जिले के आऊवा, सुमेरपुर तथा सिरोही, शिवगंज व स्वरूपगंज हैं। तल्खी दिखाते हुए वसुंधरा ने अपने निशाने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन की यात्रा में कांग्रेस के खिलाफ तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि झूठ और जनता में भ्रम फैलाकर कांग्रेस पहले हुकूमत पाने में कामयाब हो जाती थी। मगर जनता अब समझदार हो गई है और जान गई है कि इनके पास काम नहीं बल्कि सिर्फ झूठी बातें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि मुंह दिखाई तो कांग्रेस के नेता कर रहे हैं, जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए एक शब्द नहीं बोला। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपनी जनसभा में कांग्रेस की पोल खोलते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। बड़े बड़ेे दावे करने वाली पार्टी ने न गरीबों के हितों के लिए न महिलाओं के आत्म सम्मान के लिए कोई मांग या प्रदर्शन किया। सीएम राजे ने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो जनता कांग्रेस के नेताओं को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने दावा किया कि झालावाड़ सांसद रहते हुए प्रदेश की राजनीति में आई तब 2003 में परिवर्तन यात्रा, 2013 में सुराज संकल्प यात्रा और वर्तमान में राजस्थान गौरव यात्रा के माध्यम से उन्होंने प्रदेश का चप्पा-चप्पा छाना है। राज्य के हर क्षेत्र और हर तपके के लोगों की तकलीफें समझकर उन्हें दूर करने की कोशिश की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed