{"_id":"5e06270b8ebc3e87c430bb37","slug":"cm-gehlot-writes-ot-pm-modi-requesting-govt-to-coordinate-with-pakistan-to-control-locust-menace","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत का पीएम को पत्र, टिड्डी नियंत्रण के लिए पाकिस्तान से करें बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलोत का पीएम को पत्र, टिड्डी नियंत्रण के लिए पाकिस्तान से करें बात
Fri, 27 Dec 2019 09:21 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 27 Dec 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के कई जिलों में टिड्डी के प्रकोप से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि टिड्डी नियंत्रण के लिए भारत सरकार पाकिस्तान सहित अन्य पड़ोसी देशों से बात करे और उनके साथ समन्वय स्थापित करे। उन्होंने आग्रह किया कि पड़ोसी देशों के संबंधित संगठनों को टिड्डी नियंत्रण के कारगर प्रयास करने के लिए कहा जाए ताकि इनकी उत्पत्ति पर अंकुश लगे।
विज्ञापन
गहलोत ने पत्र में लिखा कि पाकिस्तान की सीमा से जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जालोर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ आदि जिलों में टिड्डी दलों का आगमन लगातार जारी है। राज्य सरकार जोधपुर स्थित टिड्डी चेतावनी संगठन से लगातार संपर्क रखते हुए टिड्डियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय कर रही है। लेकिन फसलों पर मंडराते हुए खतरे को तभी कम किया जा सकता है, जब पाकिस्तान और उसके निकटवर्ती अन्य पश्चिमी देशों में भी टिड्डी नियंत्रण के गंभीर प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस साल मई माह से टिड्डी दलों का आना शुरू हुआ। अक्टूबर माह में इनकी सक्रियता कम हो जाती है लेकिन इस बार उनका प्रकोप अभी भी बना हुआ है। टिड्डियों का ऐसा प्रकोप 26 साल बाद देखा गया है। इनसे किसानों की फसलों और अन्य वनस्पति को नुकसान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन