{"_id":"5a2bf14e4f1c1bc9678c0d14","slug":"chhattisgarh-four-crpf-personnel-dead-after-a-crpf-jawan-opened-fire-in-bijapur-s-basaguda","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: CRPF कैंप में जवान ने चार साथियों को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: CRPF कैंप में जवान ने चार साथियों को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Dec 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को आपसी झगड़े के बाद गुस्से में आए गए सीआरपीएफ के जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में सीआरपीएफ के दो सब इंस्पेक्टर समेत चार कर्मी मारे गए और एक जवान बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
दंतवाड़ा रेंज के डीआईजी सुंदरराज पी के मुताबिक यह घटना बासागुड़ा स्थित सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन की है। बताया जा रहा है कि शाम पांच बजे जवान संतराम की किसी बात को लेकर साथी जवानों से झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि संतराम ने पांच साथियों पर फायरिंग कर दी। इससे चार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल एक जवान अस्पताल में भर्ती है। संतराम ने अपने एके-47 रायफल से यह फायरिंग की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिन चार सीआरपीएफ कर्मियों को आरोपी सनथ ने मारा है, उनमें से तीन उससे वरिष्ठ थे। मारे गए कर्मियों की पहचान एसआई विकास शर्मा, मेघ सिंह, सहायक एसआई राजवीर सिंह और कांस्टेबल शंकर राव के रूप में हुई है। एसआई गजानंद इस हमले में घायल हुआ है। घायल एएसआई और मारे गए जवानों के शव को एमआई-17 से रायपुर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कैंप में मौजूद दूसरे जवानों ने आरोपी जवान को घटना के बाद तुरंत काबू में कर लिया। यह सभी कर्मी नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे। मारे गए जवान जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के हैं।