{"_id":"608f80aa8ebc3e245b1b4ba6","slug":"chhattisgarh-action-of-drug-department-in-raipur-fake-sanitizer-factory-shailendra-nagar-in-raipur-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: महामारी में भी ठगी से बाज नहीं आए बाप-बेटे, सैनिटाइजर में पानी मिलाकर कमाते थे मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: महामारी में भी ठगी से बाज नहीं आए बाप-बेटे, सैनिटाइजर में पानी मिलाकर कमाते थे मुनाफा
Mon, 03 May 2021 10:18 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 03 May 2021 10:18 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली सैनिटाइजर बनाने वाले बाप-बेटे की जोड़ी पर ड्रग डिपार्टमेंट और पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सैनिटाइजर
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। देश में प्रतिदिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। महामारी के दौर में दुनिया भर से लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इस बीच, इसके विपरीत कुछ लोग महामारी में भी लूट खसोट से बाज नहीं आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली सैनिटाइजर बनाने वाले बाप-बेटे की जोड़ी पर ड्रग डिपार्टमेंट और पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जब रायपुर के शैलेंद्र इलाके के एक घर में छापा मारा। जब टीम घर के अंदर पहुंची, तो कई कर्टन में सैनिटाइजर भरा पड़ा था। पूछताछ करने पर पता चला कि आपदा को अवसर बनाकर ये कारोबारी परिवार सैनिटाइजर में पानी मिलाकर डबल मुनाफा कमाने में लगा हुआ था। इसके चलते इनसे खरीदे गए सैनिटाइजर पर भरोसा कर कई लोग संक्रमित भी हुए और कुछ की संक्रमण से जान भी चली गई होगी। इन आरोपियों की पहचान बाप अशोक अग्रवाल और बेटा आशीष अग्रवाल के तौर पर हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आरोपी आशीष और उसके पिता अशोक अग्रवाल से पूछताछ की। पूरे घर की छानबीन की। ड्रग डिपार्टमेंट की टीम को घर से कैमिकल के कई बड़े बॉक्स मिले। एक कमरे में कैमिकल की मिक्सिंग का सेटअप मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि ये कारोबारी दूसरी कंपनियों से सैनिटाइजर खरीदते थे। इसके बाद इसमें पानी मिलाकर सैनिटाइजर बोतलों में बंद करते थे। फिर एक ब्रांड का स्टीकर लगाकर रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। जांच टीम ने यहां से सामान जब्त कर लिया है। साथ ही कैमिकल के सैंपल लिए हैं, जिसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन