फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   central intelligence agencies monitor the activities of big business

नोट बंदी : बड़े कारोबारियों की गतिविधियों पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की नजर

Wed, 16 Nov 2016 10:40 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
टीम डिजिटल, मेरठ Updated Wed, 16 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
central intelligence agencies monitor the activities of big business
rbi
मेरठ में नोट बंदी के बाद काला धन ठिकाने लगाने के प्रयासों के चलते केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। शहर की भी कई बड़ी पार्टियों की व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बैंकों के हालातों पर भी रोजाना केंद्रीय मुख्यालयों को रिपोर्ट जा रही है। 
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद करने से बाद से बड़े कारोबारी काला धन ठिकाने लगाने में लगे हैं। कैश को इधर से उधर दूसरे शहरों में भी भेजा रहा है। ऐसे कई मामले भी पकड़ में आ चुके हैं। इसके बाद  केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सरकार को लग रहा है कि लोग अपना कालाधन इधर से उधर या दूसरे शहरों या राज्यों में एडजस्ट करेंगे। वाहनों से कैश दूसरे शहरों में ले जाकर रिश्तेदार या करीबियों, के बैंक खातों में जमा किया जा सकता है। बड़ी व्यावसायिक फर्में भी ऐसा कर सकती हैं। मेरठ में भी कई बड़ी फर्में और प्रॉपर्टी डीलर हैं। इनकी व्यावसायिक गतिविधियों की निगरानी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के अलावा खुफिया एजेंसियां भी बैंकों में हो रहे बडे़ लेनदेन पर नजर रखे हैं। बाद में बैंकों से इनका ब्यौरा लेकर जांच पड़ताल शुरू होगी। खुफिया एजेंसियां रोजाना बैंकों की भीड़ और उनकी व्यवस्थाओं संबंधी जानकारियां मुख्यालयों को भेज रही हैं। इस बात पर भी नजर है कि कहीं किसी बैंक से कोई संदिग्ध गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed