फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Grah Upay: कमजोर गुरु देता है करियर में अड़चन? शिक्षक दिवस पर करें ये 5 काम

Sat, 05 Sep 2026 06:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 05 Sep 2026 06:01 AM IST
सार

Guru Grah Upay: ज्योतिष में गुरु यानी बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा और करियर में प्रगति का कारक माना जाता है। मान्यता है कि कमजोर गुरु करियर में रुकावट ला सकता है। शिक्षक दिवस पर गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए ये 5 आसान उपाय किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Weak Jupiter Causing Career Troubles Try These 5 Guru Grah Remedies on Teachers’ Day
शिक्षक दिवस 2026 - फोटो : amar ujala

Guru Grah Upay: गुरु को ज्योतिष में ज्ञान, शिक्षा, बुद्धि, धन, भाग्य और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने जीवन के गुरु, शिक्षक या मेंटर का सम्मान करने के साथ देवगुरु बृहस्पति से जुड़े कुछ उपाय करने की भी मान्यता है। आइए जानते हैं गुरु को मजबूत करने के लिए कौन से आसान उपाय किए जा सकते हैं।

Weak Jupiter Causing Career Troubles Try These 5 Guru Grah Remedies on Teachers’ Day
कमजोर गुरु के क्या लक्षण होते हैं? - फोटो : adobe stock

कमजोर गुरु के क्या लक्षण होते हैं?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुंडली में गुरु के कमजोर या पीड़ित होने पर व्यक्ति को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके कुछ सामान्य संकेत इस प्रकार बताए जाते हैं:

  • मेहनत और योग्यता के बावजूद करियर में अपेक्षित सफलता न मिलना।
  • नौकरी में प्रमोशन या बिजनेस में ग्रोथ बार-बार रुक जाना।
  • वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ संबंधों में परेशानी आना।
  • आर्थिक स्थिति ठीक होने के बावजूद धन का संचय न हो पाना।
  • महत्वपूर्ण फैसले लेते समय असमंजस या आत्मविश्वास की कमी महसूस होना।
  • शिक्षा और ज्ञान से जुड़े मामलों में बार-बार बाधाएं आना।
Weak Jupiter Causing Career Troubles Try These 5 Guru Grah Remedies on Teachers’ Day
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या करें? - फोटो : freepik

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या करें?
शिक्षक और गुरुजनों का सम्मान करें 

ज्योतिष में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान और शिक्षा से माना जाता है। इसलिए अपने शिक्षकों, माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों और मार्गदर्शकों का सम्मान करना गुरु को प्रसन्न करने वाला उपाय माना जाता है। शिक्षक दिवस पर अपने पुराने शिक्षक या वर्तमान मेंटर से संपर्क करें और उनका आशीर्वाद लें। अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें कोई उपयोगी उपहार, जैसे किताब या पेन भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weak Jupiter Causing Career Troubles Try These 5 Guru Grah Remedies on Teachers’ Day
गुरुवार को पीले रंग का इस्तेमाल करें - फोटो : adobe stock

गुरुवार को पीले रंग का इस्तेमाल करें
बृहस्पति ग्रह का संबंध पीले रंग से माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा भोजन में चने की दाल, बेसन या हल्दी जैसी पीली चीजों को शामिल किया जा सकता है। इस दिन सात्त्विक भोजन करने और नशे या तामसिक खान-पान से दूर रहने की सलाह भी दी जाती है।

विज्ञापन
Weak Jupiter Causing Career Troubles Try These 5 Guru Grah Remedies on Teachers’ Day
हल्दी या केसर का तिलक लगाएं - फोटो : adobe stock

हल्दी या केसर का तिलक लगाएं
गुरु ग्रह से जुड़े उपायों में हल्दी और केसर का भी उल्लेख मिलता है। मान्यता के अनुसार स्नान के बाद माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है। अगर रोजाना ऐसा करना संभव न हो, तो गुरुवार के दिन इस उपाय को किया जा सकता है। इसे आस्था और पारंपरिक ज्योतिषीय उपाय के रूप में ही लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed