फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CBI files chargesheet against 160 more accused in Vyapam scam

व्यापमं : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र, कुल 650 के खिलाफ चार्जशीट

Sat, 19 Feb 2022 12:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Feb 2022 12:48 AM IST
सार

चिरायु मेडिकल कॉलेज (भोपाल) के अध्यक्ष अजय गोयनका, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज (भोपाल) के अध्यक्ष एसएन विजयवर्गीय और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज (इंदौर) के सुरेश सिंह भदौरिया के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
CBI files chargesheet against 160 more accused in Vyapam scam
मध्यप्रदेश व्यापमं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने व्यापमं के तहत 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष भी शामिल हैं। आरोपियों में मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी और राज्य चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के दो अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मामले में अब तक कुल 650 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया जा चुका है। सीबीआई के विशेष अभियोजक सतीश दिनकर ने बताया, व्यापमं से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसोदिया की विशेष अदालत में बृहस्पतिवार को नए आरोपपत्र दाखिल किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, चिरायु मेडिकल कॉलेज (भोपाल) के अध्यक्ष अजय गोयनका, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज (भोपाल) के अध्यक्ष एसएन विजयवर्गीय और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज (इंदौर) के सुरेश सिंह भदौरिया के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है।


व्यापमं अब हुआ कर्मचारी चयन बोर्ड
मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक बार फिर एमपी व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड कर दिया है। इसके पहले इसका नाम बदल कर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) रखा गया था। यह दूसरी बार है जब इसका नाम बदला जा रहा है। राज्य के गृहमंत्री ने कहा, मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया गया। कर्मचारी चयन बोर्ड अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed