{"_id":"61de13c4dfc8a47aa80264b2","slug":"bjp-will-cut-tickets-of-60-sitting-mlas-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP Candidate List: यूपी में 60 मौजूदा विधायकों के टिकट काटेगी भाजपा, पहले दो चरणों के नामों पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP Candidate List: यूपी में 60 मौजूदा विधायकों के टिकट काटेगी भाजपा, पहले दो चरणों के नामों पर सहमति
Wed, 12 Jan 2022 09:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:17 AM IST
सार
मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राज्य के कोर ग्रुप के नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ अहम बैठक में शुरुआती तीन चरणों की 182 सीटों के लिए नामों पर चर्चा हुई। पार्टी मकर संक्रांति के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। कम से कम 60 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के नामों पर मंथन शुरू हो चुका है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राज्य के कोर ग्रुप के नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ अहम बैठक में शुरुआती तीन चरणों की 182 सीटों के लिए नामों पर चर्चा हुई। पार्टी मकर संक्रांति के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। कम से कम 60 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में खासतौर पर आंतरिक रिपोर्ट के अनुरूप टिकट काटे जाने पर भी अहम मंथन हुआ। इसमें उन विधायकों का टिकट काटने पर सहमति बनी, जिनके खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी है। बैठक में शुरुआती तीन चरणों से जुड़ी सीटों पर कुछ विधायकों की सीटें बदलने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ दर्जन विधायकों की सीटें बदली जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
पहले दो चरणों के नामों पर सहमति
शुरुआती दो चरणों से जुड़ी 113 सीटों के पैनल पर सहमति बन गई है। इनमें शामिल सीटों पर दो से पांच नाम तय किए गए हैं। अगले दौर की बैठक में कुछ और नामों की छंटनी के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगेगी। उम्मीद है, पार्टी पहले दो चरण के लिए अगले हफ्ते नामों की घोषणा करेगी। संक्रमित होने के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन