{"_id":"5a8ac8324f1c1bc83b8b7b29","slug":"bjp-leader-rajendra-namdeo-suspended-after-compalint-by-acid-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: एसिड पीड़िता के साथ भाजपा नेता ने की छेड़छाड़, पार्टी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: एसिड पीड़िता के साथ भाजपा नेता ने की छेड़छाड़, पार्टी ने किया सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 19 Feb 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र नामदेव
मध्य प्रदेश पुलिस ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता राजेंद्र नामदेव पर एसिड हमले से पीड़ित एक महिला के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता नामदेव पर एक महिला ने मदद के नाम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दरअसल नामदेव ने पीड़िता की आर्थिक मदद की थी। इसके बाद उसने पीड़ित को नवंबर 2017 में एक होटल में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
मूलतः सिवनी जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 'नामदेव मुझे छेड़छाड़ की वीडियो वायरल करने की धमकियां देता था, मैं बीते तीन-चार महीने से चुप थी। लेकिन अंत में मैंने साहस किया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।'
विज्ञापन
मामले को बढ़ता देख भाजपा ने नामदेव के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उसे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के उपाधयक्ष पद से भी हटा दिया है।
