फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP-JDU agree on seat-sharing, may be announced on September 16

सीटों को लेकर भाजपा-जदयू के बीच बनी सहमति, 16 सितंबर को हो सकता है एलान 

Wed, 29 Aug 2018 03:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 29 Aug 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
BJP-JDU agree on seat-sharing, may be announced on September 16
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह (फाइल फोटो)।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। ऐसी उम्मीद है कि 16 सितंबर तक सीटों के बंटवारे को लेकर घोषणा कर दी जाएगी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच पिछले महीने हुई बातचीत में काफी हद तक सहमति बन चुकी है। वशिष्ठ नारायण ने कहा कि अंतिम निर्णय लेने से पहले बाकी घटक दलों से भी बात होगी। शीघ्र ही भाजपा के साथ अंतिम दौर की बातचीत होगी, जिसके बाद सीटों के बारे में घोषणा होगी। सिंह ने बताया कि हमें उम्मीद है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले महीने इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, जदयू ने 16 सितंबर को राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। उपेंद्र कुशवाहा के खीर वाले बयान पर सिंह ने कुछ भी साफ बोलने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में दिए उनके बयान को हम गंभीरता से नहीं लेते हैं, यदि कुछ है तो वह सामने से बात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed