{"_id":"5fdf27c57bf6ef143133752d","slug":"bihar-sub-inspector-commits-suicide-in-aurangabad-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : पुलिस उपनिरीक्षक ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : पुलिस उपनिरीक्षक ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
Sun, 20 Dec 2020 04:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 20 Dec 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद जिले में एक पुलिस उपनिरीक्षक ने रविवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। औरंगाबाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनूप कुमार ने बताया कि 55 वर्षीय उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने सुबह अंबा थाना परिसर स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह यहीं तैनात थे।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसकर्मी द्वारा अतिवादी कदम उठाने के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंह के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोहतास जिले के रहने वाले सिंह को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन