फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bihar: Locals of Rajendra Nagar protested outside residence of Sushil Modi over recent water-logging

बिहार: उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर को घेरा, जलजमाव से राहत नहीं मिलने पर लोगों का फूटा गुस्सा

Sun, 13 Oct 2019 02:29 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 13 Oct 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Locals of Rajendra Nagar protested outside residence of Sushil Modi over recent water-logging
Protest Against Sushil Modi - फोटो : ANI

बिहार में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद जलजमाव की समस्या से अबतक लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। बारिश खत्म होने के दो हफ्ते के बाद भी राहत नहीं मिलने से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। इस बीच रविवार को पटना के राजेंद्रनगर में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 

विज्ञापन



राजेंद्र नगर में जलजमाव, गंदगी और डेंगू जैसी बीमारी झेल रहे लोगों ने उनके घर का घेराव किया और विरोध में नारे लगाए। इसी घर में जब सुशील मोदी बाढ़ के बीच फंसे थे तो एनडीआरएफ की टीम ने उन्हें निकाला था। रविवार को काफी संख्या में लोगों पहुंचे और उनके घर के सामने आक्रोश प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची और लोगों का आक्रोश देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया। पुलिस ने लगातार आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। 


आक्रोशित लोगों ने सुशील मोदी और नीतीश सरकार के विरोध में खूब नारे लगाए। हाथों में तख्ती लिए लोग अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। लोगों की मांग थी कि बारिश के बाद हुए जलजमाव के लिए जो अधिकारी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed