फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: in laws killed their daughter in law for dowry in siwan

Bihar: ससुराल वालों ने दहेज के लालच में ले ली महिला की जान, खेत में जला रहे थे शव, पुलिस पहुंची तो हुए फरार

Thu, 03 Mar 2022 11:15 AM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सिवान Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 03 Mar 2022 11:15 AM IST
सार

दहेज के लोभियों ने बिहार में महिला की हत्या कर शव को जला दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामाले की जांच में जुटी हुई है। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का ारोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar: in laws killed their daughter in law for dowry in siwan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दहेज के लोभियों ने बिहार में एक महिला की जान ले ली और उसके बाद बिना किसी को जानकारी दिए शव को जला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोग जलती चिता को छोड़कर वहां से फरार हो गए। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिवान जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के कोईरिया हकाम गांव में संदिग्ध हालात में एक महिला की ससुराल में मौत हो गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के मायके वालों को बिना सूचना दिए शव को खेत में जला दिया। मृतका गोपालगंज जिले के सेमरावना गांव निवासी रामदर्शन सिंह की पुत्री सरिता कुमारी थी। सरिता की शादी 5 साल पहले कोईरिया हकाम गांव निवासी सोनू सिंह के साथ हुई थी। सरिता को एक तीन साल की बच्ची भी है।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने पुलिस को बताया की उन्होंने शादी में 3 लाख रुपये, मोटरसाइकिल और गहने दहेज के रूप में दिए थे। लेकिन शादी के बाद से ही वे लोग और पैसे की डिमांड करने लगे। मांग पूरी न करने पर सरिता को प्रताड़ित करते थे। अब उन्होंने साजिश के तहत सरिता की हत्या कर उसके शव को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक फोन आया था, जिसमें बताया गया कि एक महिला को उसके ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मार दिया। अब महिला का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मामले की सूचना मिलते ही गांव में पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पास सही पता नहीं था इसलिए बहुत देर बाद पुलिस उस खेत तक पहुंची जहां ससुराल के लोग महिला के शव को जला रहे थे। घटना के बाद से सभी ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed