फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Aurangzeb was the hero of Operation Sameer Tiger, going to house celebrate Eid

ऑपरेशन समीर टाइगर का हीरो था औरंगजेब, ईद मनाने जा रहा था घर, गाड़ी रोक किया था अगवा

Fri, 15 Jun 2018 08:50 AM IST
एजेंसी, श्रीनगर
एजेंसी, श्रीनगर Updated Fri, 15 Jun 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Aurangzeb was the hero of Operation Sameer Tiger, going to house celebrate Eid
AURANGZAB - फोटो : file photo
44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के पुंछ निवासी जवान औरंगजेब का गोलियों से छलनी शव अगवा किए जाने के 12 घंटे बाद देर रात अपहरण स्थल से करीब 8 किमी दूर गुसू गांव के पास बरामद हुआ। जवान के सिर और गर्दन में गोली मारी गई थी। उसका चेहरा क्षत विक्षत था। ऐसा माना जा रहा है कि गोलियां मारने के बाद पत्थर से उसके चेहरे को कुचला गया है।
विज्ञापन

 
ईद मनाने घर जा रहा था ऑपरेशन समीर टाइगर का हीरो 

हिज्ब आतंकी समीर को 30 अप्रैल, 2018 को ढेर करने वाले मेजर रोहित शुक्ला की टीम में शामिल जाबांज औरंगजेब ने कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दिया था। औरंगजेब ईद की छुट्टी पर घर जाने के लिए निकला था। शादीमर्ग स्थित अपने कैंप के बाहर उसके साथी ने एक प्राइवेट गाड़ी को हाथ दिया और ड्राइवर से उसे शोपियां तक छोड़ने के लिए कहा। पुलवामा जिले के कलमपोरा इलाके के पास सुबह लगभग 10 बजे यह गाड़ी पहुंची तो 2 से 3 हथियारबंद आतंकियों ने गाड़ी को रोका और जवान को अगवा कर साथ ले गए। घटना के बाद पुलवामा जिले के हर गांव में सर्च आपरेशन चलाया गया। खासकर आतंकियों के घर में गहन छानबीन की गई।
विज्ञापन

 
ऑपरेशन शुरू होते ही सुरक्षा बलों पर पथराव

तलाशी अभियान के दौरान पुलवामा के द्रबगाम इलाके में युवाओं ने सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थर बरसाए और ऑपरेशन में खलल डालने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने जैसे ही इलाके की घेराबंदी की तो हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed