फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   at least 10 people died in bus accident in Telangana

तेलंगानाः तेज रफ्तार बस नाले में गिरी, 10 की मौत 18 घायल

Mon, 22 Aug 2016 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
at least 10 people died in bus accident in Telangana
तेलंगाना - फोटो : ANI
तेलंगाना में बड़ा बस हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 से ज्यादा घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस के तेज रफ्तार में होने और संतुलन बिगड़ जाने की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन


यह हादसा तेलंगाना के खम्मम जिले में हुआ, जहां बस ने नागार्जुनसागर के पुल पर संतुलन खोया और वह नाले में जा गिरी।

विज्ञापन



रिपोर्ट्स के मुताबिक बस एक प्राइवेट कंपनी की थी और वह अपने रूट पर हैदराबाद से काकीनाडा की ओर जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस बीच हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज नजदीक के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल लोगों का कहना है कि ड्राइवर को तेज रफ्तार में बस न चलाने के लिए नहीं कहा गया था, लेकिन वह नहीं माना और बस पुल से नीचे गिर गई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज का वादा किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed