फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Madhya pradesh elections 2018: Election commission transfer satna collector mukesh kumar shukla

चुनाव आयोग ने चलाई चाबुक, भिंड के बाद सतना के कलेक्टर का भी हुआ तबादला

Sat, 27 Oct 2018 12:25 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh elections 2018: Election commission transfer satna collector mukesh kumar shukla
भारत निर्वाचन आयोग
मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने एक बार फिर अपनी चाबुक चलाई है। बिना आवेदन मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने सतना के कलेक्टर मुकेश शुक्ला का तबादला कर दिया है। आयोग को मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर शिकायत मिली थी। मुकेश शुक्ला को पोस्टिंग मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में डायरेक्टर राहुल जैन सतना के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले आयोग ने कड़ा रूख अपनाते हुए भिंड के कलेक्टर आशीष कुमार को भी कांग्रेस की शिकायत के बाद हटा दिया था। 
विज्ञापन


73 मतदाताओं के नाम बगैर आवेदन के जोड़ दिए

आयोग को सतना जिले की रामनगर में 73 मतदाताओं के नाम बगैर आवेदन के जोड़ दिए जाने की शिकायत मिली थी। आयोग ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शिकायत की जांच कराई। कार्रवाई करते हुए रीवा के कमिश्नर ने नायब तहसीलदार अंबिका प्रसाद पांडे को सस्पेंड भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कलेक्टर मुकेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए स्थानीय निकाय से 6 लाख रुपये जारी करने के आदेश दिए थे। यह आदेश सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद कलेक्टर ने अपना आदेश वापस ले लिया था।


फोटो युक्त वोटर लिस्ट का काम एजेंसी को दिया 

कलेक्टर मुकेश शुक्ला के खिलाफ फोटो युक्त वोटर लिस्ट का काम वेंडर मेसर्स आद्या इंटरप्राइजेज को दिए जाने की शिकायत हुई थी। इस पर आयोग ने नाराजगी जताते हुए उनसे जवाब मांगा था। साथ ही आयोग ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कमांडेंट विसबल जबलपुर ललित शाक्यवार को पीएचक्यू में एआईजी के पद पर तैनात किया और पीएचक्यू में एआईजी एमएल सोलंकी की नई पोस्टिंग कमांडेंट गुना के पद पर कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed