{"_id":"58e1bb4a4f1c1bc06e5b488b","slug":"ammonia-gas-leakage-in-fatehpur-42-workers-rescued-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में अमोनिया रिसाव, सुरक्षित निकाले गए 42 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में अमोनिया रिसाव, सुरक्षित निकाले गए 42 मजदूर
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
अमोनिया रिसाव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे के गरिमा कोल्ड स्टोर में रविवार रात पौने नौ बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस रिसाव से आसपास के लोग बेचैनी महसूस करने लगे। घटना जिस समय हुई वहां तमाम मजदूर मौजूद थे, जिससे भगदड़ मच गई। कोल्ड स्टोर का ऊपरी तल भी ढह गया। हालांकि अब स्थिति पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अब अमोनिया का रिसाव नहीं हो रहा। मलबे में फंसे 42 मजदूरों को भी बाहर निकाल लिया गया है। इसके अलावा घटना से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। घटनास्थल पर 5 एंबुलेंस के साथ फायर ब्रिगेड को मुस्तैद कर दिया गया था। अमोनिया गैस का असर क्षेत्र के ढाई सौ मीटर तक फैल गया था जिससे बाद आसपास के इलाके को ब्लॉक कर दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से अमौली-जहानाबाद रोड का आवागमन पूरी तरह से रुकवा दिया था। पैदल निकलने वालों को भी निकलने नहीं दिया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज आवाज के साथ गैस की दुर्गंध फैली और कोल्ड स्टोर का ऊपरी तल ढह गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, आलू की लदान का काम चल रहा था। बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा भरभराने के साथ अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन