फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Amit Shah will break the pulse of Jammu and Kashmir on Mission 2019

मिशन 2019 पर जम्मू-कश्मीर की नब्ज टटोलेंगे अमित शाह, राष्ट्रवाद का संदेश देने की होगी कोशिश

Mon, 11 Jun 2018 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Updated Mon, 11 Jun 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah will break the pulse of Jammu and Kashmir on Mission 2019
amit shah - फोटो : manish aggarwal/ rishikesh
मिशन 2019 के तहत जम्मू-कश्मीर की नब्ज टटोलने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 जून को जम्मू आएंगे। वे पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। साथ ही बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


अपने एक दिवसीय दौरे पर शाह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होंगे जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन के जरिये राष्ट्रवाद का संदेश देने की कोशिश होगी। प्रदेश भाजपा की तरफ से आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लेकर मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वे संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। बूथ लेबल से लेकर मंडल, जिला व प्रांत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को धार देने पर बल देंगे।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें सीमांत क्षेत्र के लोग भी होंगे। इसके साथ ही अन्य प्रतिनिधिमंडलों से मिलकर फीडबैक लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि दौरे के दौरान सीमांत ग्रामीणों की समस्याओं, रिंग रोड के निर्माण, जम्मू-अखनूर फोरलेन, जम्मू-पुंछ रेल लाइन तथा छत्रगलां में टनल निर्माण पर भी बातचीत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों के काम की भी होगी समीक्षा

राष्ट्रीय अध्यक्ष गठबंधन सरकार के तीन साल के कार्यकाल की समीक्षा करने के साथ ही सभी मंत्रियों के कामों की भी समीक्षा करेंगे। सभी मंत्रियों से अगले तीन साल के विजन डाक्यूमेंट पर भी चर्चा होगी। जम्मू संभाग में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा होगी। प्रदेश अध्यक्ष को भी व्यक्तिगत रूप से मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed