{"_id":"610beb018ebc3eb51a182e72","slug":"aam-aadmi-party-leader-harpal-singh-cheema-alleged-navjot-singh-sidhu-for-supporting-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने लगाया आरोप, अपराधियों का समर्थन करने लगे नवजोत सिंह सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने लगाया आरोप, अपराधियों का समर्थन करने लगे नवजोत सिंह सिद्धू
Thu, 05 Aug 2021 07:13 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:13 PM IST
सार
आप नेता चीमा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक खिलाड़ी रहे हैं और युवाओं के आदर्श रहे हैं। अब उन्हें सामने आकर नशे के कारोबारियों के विरोध में आवाज बुलंद करनी चाहिए और सरकार से कार्रवाई करानी चाहिए...
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : social media
विस्तार
आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि नवजोत सिंह सिद्धू अब अपराधियों का समर्थन करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के पहले वे जिन अपराधियों के विरोध में कैप्टन अमरिंदर सिंह का विरोध किया करते थे, आज उस पर पूरी तरह चुप हो गए हैं। इससे लगता है कि वे भी अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह अपराधियों के समर्थन में आ गए हैं। चीमा ने नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब में नशे का कारोबार करने वाले और दलित छात्रों की छात्रवृत्तियों के मामले में घोटाला करने वाले लोगों पर केस दर्ज कराने के लिए आवाज उठाने की मांग की।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां के युवा उज्जव भविष्य के सपने देखने की बजाय नशे के अंधकार में भटकने लगे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोकने के लिए कोई उचित उपाय नहीं किया, उलटे जो लोग नशे के कारोबार के आरोपी रहे हैं, सरकार उनसे सांठगांठ कर अपना काम चलाती रही है। चीमा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक खिलाड़ी रहे हैं और युवाओं के आदर्श रहे हैं। अब उन्हें सामने आकर नशे के कारोबारियों के विरोध में आवाज बुलंद करनी चाहिए और सरकार से कार्रवाई करानी चाहिए।
विज्ञापन