{"_id":"5e88124a8ebc3e6fc849262c","slug":"a-woman-who-was-first-to-test-coronavirus-positive-in-bhopal-and-her-journalist-father-now-test-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल के पहले कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर लौटे घर, इंदौर में भी मरीजों के टेस्ट नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल के पहले कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर लौटे घर, इंदौर में भी मरीजों के टेस्ट नेगेटिव
Sat, 04 Apr 2020 10:38 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
कोरोना- (प्रतिकात्मक फोटो)
- फोटो : पीटीआई
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को जहां छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी, वहीं शहर के लिए राहत की खबर भी आई। भोपाल के पहले दो कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए हैं। शहर की पहली पॉजिटिव मरीज गुंजन सक्सेना और उनके पिता पत्रकार केके सक्सेना अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को उनकी फाइनल रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें एम्स से छुट्दी दे दी गई है। अस्पताल से घर पहुंचे गुंजन के पिता ने कहा कि कोरोना भी महज एक बीमारी है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। आप खुद पर भरोसा रखें तो हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान अस्पताल में अकेली रही गुंजन का कहना है कि दुनिया में अकेले भी खुश रहा जा सकता है, इन मुश्किल दिनों में यह सीखने को मिला। पत्रकार सक्सेना का कहना है कि गुंजन बहुत बहादुर है, वह अपनी डिग्री पूरी करने लंदन जाएगी। दरअसल, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय गुंजन सक्सेना 18 मार्च को लंदन से दिल्ली होते हुए भोपाल पहुंची थीं।
इंदौर में भी पॉजिटिव मरीज ठीक हुए
इंदौर में भी कोरोना के पहले पॉजिटिव 17 मरीजों में से चार पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। इनकी सैंपल की पहली नेगेटिव रिपोर्ट भी आ गई है। दूसरी रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। इसके बाद सोमवार-मंगलवार तक इन्हें कोरोना मुक्त घोषित किया जा सकता है। वहीं 13 अन्य मरीज भी ठीक हो गए हैं और इनके पहले निगेटिव रिपोर्ट की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
