{"_id":"5b9fe474867a557ffe03f3ad","slug":"a-man-threatens-chhattisgarh-cm-raman-singh-says-fly-with-missile-arrested-in-kawardha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम रमन सिंह को 'टिकट नहीं मिला तो मिसाइल से उड़ा दूंगा' की धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम रमन सिंह को 'टिकट नहीं मिला तो मिसाइल से उड़ा दूंगा' की धमकी देने वाला गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायपुर
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को एक युवक ने मिसाइल से उड़ाने की धमकी दी है। युवक ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि अगर उसे आगामी विधानसभा चुनाव में टिकक नहीं दिया गया तो वह मुख्यमंत्री को मिसाइल से उड़ा देगा।
विज्ञापन
इस धमकी भरी पोस्ट को सोशल मीडिया में वायरल होते देर नहीं लगी। जैसे ही इस पोस्ट के बारे में कवर्धा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पता चला तो उन्होंने कवर्धा के कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते आनन-फानन जांच शुरू कर दी। इसके कुछ ही देर बाद कबीरधाम पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्ञानेन्द्र चन्द्रवंशी नाम के युवक ने अपनी फेसबुक वॉल पर रमन सिंह को 'मिसाइल से उड़ाने की धमकी' वाला पोस्ट किया था। आरोपी ने कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा से टिकट की डिमांड रखी थी।
विज्ञापन