फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   congress leader sanjay nirupam says Shastra puja cannot be called a tamasha.

शस्त्र पूजा को तमाशा बताने पर अपनी ही पार्टी पर भड़के संजय निरुपम, खड़गे को बताया नास्तिक  

Wed, 09 Oct 2019 04:56 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Wed, 09 Oct 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
congress leader sanjay nirupam says Shastra puja cannot be called a tamasha.
संजय निरुपम - फोटो : ANI
महाराष्ट्र चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक बार फिर पार्टी की आलोचना की है। कांग्रेस नेता मल्ल्किार्जुन खड़गे ने राफेल की शस्त्र पूजा को तमाशा बताया था। मगर संजय निरुपम का कहना है कि शस्त्र पूजा को तमाशा कहना पूरी तरह से गलत है। 
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि हमारे देश में शस्त्र पूजा की प्राचीन परंपरा रही है। समस्या यह है कि खड़गे जी नास्तिक हैं। मगर कांग्रेस पार्टी में हर कोई नास्तिक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल की शस्त्र पूजा करने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे 'तमाशा' करार दिया था और कहा थी कि ऐसा ड्रामा करने की जरुरत ही नहीं थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस तरह का दिखावा करने में यकीन नहीं रखती। 




खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस शासनकाल में जब हमने सेना के लिए बोफोर्स हथियार खरीदा था, तो हमारी ओर से कोई नेता या मंत्री उसे लाने विदेश नहीं गया था। खड़गे ने राजनाथ सिंह के राफेल विमान में बैठने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हमारी वायुसेना के अधिकारी तय करते हैं कि वे अच्छे हैं या नहीं। ये लोग जाते हैं, विमान के अंदर बैठते हैं और दिखावा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed