{"_id":"593c1a5f4f1c1b4c078b46f7","slug":"shiv-sena-threatens-alliance-with-fadnavis-led-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका देने की तैयारी में शिवसेना, जुलाई में आएगा राजनीतिक भूकंप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका देने की तैयारी में शिवसेना, जुलाई में आएगा राजनीतिक भूकंप!
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई।
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका देने की तैयारी में शिवसेना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपानीत सरकार में शामिल शिवसेना सूबे की देवेंद्र फडणवीस सरकार को जोर का झटका देने की तैयारी में है। शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राऊत ने शनिवार को यह संकेत दिया। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में राजनीतिक भूकंप आएगा और कार्यकर्ता इस भूकंप को झेलने के लिए तैयार रहें।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे विदेश में हैं जबकि पार्टी प्रवक्ता संजय राऊत मुखर होकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। राऊत शनिवार को नासिक में थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी लड़ाई मित्र दल से है जो शिवसेना को खत्म करना चाहती है। यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। इसलिए जुलाई महीने में बड़ी लड़ाई लड़नी है, क्योंकि अब घड़ा भर चुका है।
राऊत ने भाजपा से संबंध विच्छेद का संकेत देते हुए स्पष्ट कहा कि महाराष्ट्र में जुलाई महीने में राजनीतिक भूकंप आएगा। उन्होंने किसान आंदोलन को तेज करने का भी आह्वान किया। साथ ही नागपुर से मुंबई के बीच समृद्धि राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर भाजपा को जमकर कोसा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जमीन लेकर उद्योगपतियों को देने की साजिश है। शिवसेना के विरोध के चलते किसानों की जमीन अधिग्रहण नहीं हो पा रही है। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना समृद्धि राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण नहीं होने देगी। शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि जिस सरकार में बीते तीन साल के दौरान साढ़े चार हजार किसानों ने आत्महत्या की हो ऐसी सरकार किस काम की है।