फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Ganpati Bappa puja started at political stalwarts to film personalities

महाराष्ट्रः राजनीतिक दिग्गजों से लेकर फिल्मी हस्तियों के घर विराजे गणपति बप्पा

Sat, 22 Aug 2020 08:40 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 22 Aug 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Ganpati Bappa puja started at political stalwarts to film personalities
Ganpati - फोटो : PTI

देशभर में शनिवार से 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव पर्व की शुरुआत हो गई। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई में बड़े गणोशोत्सव मंडलों में वह रौनक नहीं है। मुंबई के लालबाग के राजा के पांडाल में इस साल गणेशोत्सव की धूम नहीं है। लेकिन, राजनीतिक हस्तियों से लेकर मुंबई के फिल्मी दिग्गजों ने अपने आराध्य देव भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। वही, घर-घर में बप्पा विराजमान हो चुके हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास वर्षा में गणपति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ठाकरे और उपमुख्यमंत्री 
विज्ञापन

अजीत पवार ने भगवान गणेश से महाराष्ट्र को जल्द कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना की है। वहीं, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने सरकारी आवास पर गणेश की प्रतिमा स्थापित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए फडणवीस ने कहा कि श्री गणराया सभी को सुबुद्धि और उत्तम कार्य करने की प्रेरणा दें। उन्होंने भगवान गणेश से कोरोना महामारी से मुक्त करने की प्रार्थना की।

ऑनलाइन हुए गणपति पांडाल, घर से ही दर्शन कर रहे श्रद्धालु

कोरोना महामारी के चलते इस बार गणपति पूजा पांडाल भी ऑनलाइन हो गए हैं। चूंकि कोरोना वायरस के कारण आवाजाही और समाजिक मेलजोल पर प्रतिबंध है। इसलिए लोग घरों से ही अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। गणेशोत्सव के पहले दिन कई लोगों ने खासतौर से शहर के प्रतिष्ठित गणेश पंडालों ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आरती और दर्शन के निमंत्रण भेजे हैं। मुंबई के किंग्स सर्कल स्थित जीएसबी गणेश पंडाल से अनेक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाईव प्रसारण किया जा रहा है।

इस बार नहीं विराजे लालबाग के राजा, मनाया जा रहा है आरोग्य उत्सव

मुंबई के प्रतिष्ठित गणपति लालबाग के राजा इस साल विराजमान नहीं हुए। लालबाग में हर साल बड़े कद की गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती थी। लेकिन इस बार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी निर्देशों के अनुसार मात्र चार फुट की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल ने इस बार आरोग्य उत्सव मनाने का फैसला किया है जिसके तहत ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन का कैंप लगाया गया है।

महाराष्ट्र में किसी भी तरह के जुलूस पर है रोक

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण गणेशोत्सव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसके तहत भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और उसके विसर्जन से पहले किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जा सकता। इसके साथ ही गणेश प्रतिमा की उंचाई सार्वजनिक पंडालों में चार फुट और घरों में अधिकतम दो फुट की गणेश प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed