{"_id":"5db29bbc8ebc3e01390a9a91","slug":"innocent-slept-in-deep-sleep-mother-strangled-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: बदलापुर में मां ने सोते हुए आठ साल के बेटे की गला घोंटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र: बदलापुर में मां ने सोते हुए आठ साल के बेटे की गला घोंटकर कर दी हत्या
Fri, 25 Oct 2019 01:33 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Infant, Kid
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणे जिले के बदलापुर शहर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय गृहिणी ने अपने आठ वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मां ने बेटे का गला उस समय घोंट दिया, जब वह सोया हुआ था।
विज्ञापन
घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी गृहिणी शीतल मनेर अपने बेटे अर्नव के साथ बदलापुर में अपनी बहन के घर रह रही थी। उसका अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा है। इस वजह से वह काफी दिनों से तनाव और अवसाद से गुजर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इसी अवसाद की चलते महिला ने अपने आठ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन