फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Hospital staff arrested for allegedly assaulting teenager patient

अस्पताल में किशोरी से रेप की कोशिश, सफाईकर्मी गिरफ्तार

Wed, 26 Dec 2018 01:05 PM IST
Shani Mishra भाषा, ठाणे
भाषा, ठाणे Published by: Shani Mishra Updated Wed, 26 Dec 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Hospital staff arrested for allegedly assaulting teenager patient
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र के ठाणे में, स्थानीय निकाय द्वारा संचालित एक अस्पताल में किशोरी मरीज का हाथ बिस्तर से बांधकर 39 वर्षीय सफाईकर्मी ने उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में दिनेश कोली नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना ठाणे जिले के कल्वा शहर में देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की को दौरे पड़ने के कारण 19 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सेलाइन के लिए उसके एक हाथ को बेड से बांध दिया गया। मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शनिवार को आरोपी वहां आया। उसने लड़की का दूसरा हाथ भी बिस्तर से बांध दिया और उसे कथित तौर पर अनुचित रूप से छूआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि साथ वाले बिस्तर पर पड़े एक मरीज ने लड़की को परेशान देखा और किसी गड़बड़ी की आशंका के चलते अलार्म बजाया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।


लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कल्वा पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 तथा पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed