फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   CoronaVirus: united phosphorus limited donatre rs 75 crores to PM cares

CoronaVirus: पीएम केयर्स फंड में यूपीएल ने की 75 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद

Sat, 04 Apr 2020 02:44 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Apr 2020 02:44 PM IST
सार

  • कंपनी से 7 राज्यों में छिड़का 11 लाख लीटर विषाणुनाशक घोल
  • कंपनी ने सरकार को 200 अत्याधुनिक स्प्रे मशीन उपलब्ध कराईं

विज्ञापन
CoronaVirus: united phosphorus limited donatre rs 75 crores to PM cares
मुंबई - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

कृषि क्षेत्र में कार्यरत बीज व कीटनाशक बनाने वाली कंपनी यूनाईटेड फॉस्फोरस लि. (यूपीएल) ने कोरोना से निपटने के लिए पीएम केयर्स कोष में 75 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की है। इसके साथ ही, कोरोना वायरस से निपटने के लिए कंपनी ने सैनिटाइज करने के लिए जरूरी उपकरण भी मुहैया कराए हैं।

विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि हम अपने शैक्षणिक संस्थानों को क्वरंटीन सेंटर में तब्दील करने की तैयारी में जुटे हैं। यूपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज श्राफ ने बताया कि कंपनी ने सरकार को 200 अत्याधुनिक स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन


कंपनी के 225 कर्मचारी कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में अपना योगदान दे रहे हैं। कंपनी के कर्मचारी स्थानीय निकायों को अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों आदि को सैनिटाईज करने में भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कंपनी की तरफ से महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 11.2 लाख लीटर विषाणुनाशक घोल का इस्तेमाल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed