फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   CoronaVirus: More infected cases found in mumbai, 146 buildings sealed by bmc

Coronavirus: महाराष्ट्र में 335 तक पहुंची मरीजों की संख्या, 146 परिसर सील किए गए

Wed, 01 Apr 2020 09:19 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Apr 2020 09:19 PM IST
सार

  • दक्षिण मुंबई के 48 परिसरों में मालाबार हिल, वालकेश्वर, पेडर रोड, बेलासिस रोड, वरली कोलीवाड़ा, और प्रभादेवी के परिसर शामिल
  • पश्चिम उपनगर में 46 परिसर सील, बांद्रा पश्चिम और खार में कोरोना के मरीज ज्यादा
  • पूर्व उपनगर में 48 परिसर सील किए गए
  • मध्य मुंबई में सायन, माटुंगा, दादर और परेल इलाके के परिसर शामिल

विज्ञापन
CoronaVirus: More infected cases found in mumbai, 146 buildings sealed by bmc
Mumbai Lockdown - फोटो : Social Media

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस का संक्रमण दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या मुंबई में ही है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 335 हो गई है। राज्य में बुधवार को 33 नए मरीज मिले। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 302 थी।
विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को मिले नए रोगियों में सर्वाधिक 30  मरीज मुंबई, 2 पुणे और एक बुलढाणा के है।

जबकि बुधवार को राज्य में कोरोना के चलते तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो मुंबई और एक पालघर का मरीज शामिल है। मुंबई में जिन दो मरीजों की मृत्यु हुई है उनमें एक 75 वर्षीय और दूसरा 51 साल का था। तीनों मृतक किसी विदेश यात्रा से नहीं लौटे थे। अभी तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से 13 लोगों की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन


इसी बीच मुंबई के 146 परिसरों को सील कर उन्हें नो-एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है। इसमे दक्षिण मुंबई, पश्चिम उपनगर और पूर्व उपनगर के अलावा मध्य मुंबई में सायन, माटुंगा, दादर और परेल इलाके के परिसर शामिल है। संक्रमण के सामुदायिक रूप लेने का खतरा बढ़ने लगा है। हालांकि सरकार अभी यह मानकर चल रही है कि कोरोना वायरस का दूसरा चरण ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के 48 परिसरों में कोरोन वायरस के संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें मालाबार हिल, वालकेश्वर, पेडर रोड, बेलासिस रोड, वरली कोलीवाड़ा, और प्रभादेवी शामिल हैं। वरली कोलीवाडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है।

प्रभादेवी में सबसे ज्यादा 13 मरीज मिले हैं। बीते 24 मार्च को यहां एक खान चाल की महिला कोरोना संक्रमित हुई थी, उसके तीन दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद वहां कई लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया।

वरली कोलीवाडा में 80 हजार की आबादी है। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति के कोरोना वायरस की जांच संभव नहीं है। इसलिए कोलीवाडा में बुधवार से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। यहां 24 घंटे दवाखाना शुरू करने के साथ ही एक एंबुलेंस भी तैनात रखी गई है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो कोलीवाड़ा में दूध और किराना की दुकानें भी बंद की जा सकती हैं।

पश्चिम उपनगर में 46 परिसर 'नो गो जोन' घोषित

पश्चिम उपनगर में 46 परिसर सील किए गए हैं। यहां बांद्रा पश्चिम और खार में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। बांद्रा पूर्व में हिल रोड, एसवी रोड, 21वां रास्ता, गवर्नमेंट कालोनी, गोरेगांव पूर्व के बिंबिसार नगर को सील किया जा चुका है। बिंबिसार नगर में अमेरिका से आई एक 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसलिए इस परिसर को दो दिन पहले ही सील कर दिया गया है।

पूर्व उपनगर में 48 परिसर सील

वहीं, पूर्व उपनगर में 48 परिसर सील किए गए हैं। बीएमसी उपायुक्त हर्षद काले ने बताया कि चेंबूर और घाटकोपर के दरम्यान कोरोना के सर्वाधिक मरीज सामने आए हैं। इन 48 में से चेंबूर और घाटकोपर में 35 परिसरों को सील कर नो गो जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा मुंबई में और भी इलाको को सील कर नो गो जोन घोषित करने की प्रक्रिया जारी है।

खाली इमारत, होटल, कालेज आदि में आईसोलेशन कक्ष बनाने के आदेश

मुंबई मे कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीएमसी आयुक्त प्रवीण परदेशी ने सभी 24 वार्डो में खाली जगह, इमारत, फ्लैट, लॉन्ज, होटल्स, क्लब, प्रदर्शन केंद्र, महाविद्यालय, हास्टलों और जिमखाना अपने अधिकार में लेकर आईसोलेशन कक्ष तैयार करने का आदेश दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed