फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   youth lifted the scooty for gift to girlfriend but she refused

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए चुराई स्कूटी, लग गया झटका

Thu, 30 Jul 2015 03:57 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
youth lifted the scooty for gift to girlfriend but she refused

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक बड़ा मजेदार किस्सा सामने आया है जहां एक गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए एक युवक ने एक स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन युवक के उस समय होश उड़ गए जब युवती ने उसका गिफ्ट स्वीकार करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाकया उस समय सामने आया जब भोपाल पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। बुधवार को हनुमानगंज थाना पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगों को लगभग 6 लाख रुपये कीमत के 12 दोपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में अनूप मालवीय, शारिक और सलमान शामिल रहे। मालवीय जिम में एनर्जी पावडर स्पलाई करने का काम करता है जबकि शारिक एक पेंटर है और सलमान मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौक पूरे करने के लिए करते थे वाहन चोरी

youth lifted the scooty for gift to girlfriend but she refused

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो कई रोचक खुलासे सामने आए। आरोपी शारिक ने बताया कि उसने ‌अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए गांधी नगर से एक एक्टिवा स्कूटर चोरी किया था।

जिसे लेकर वह प्रेमिका के पास पहुंचा तो उसे वह पसंद नहीं आया और उसने गिफ्ट लेने से मना कर दिया। पुलिस आरोपियों से और वाहनों को बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शहर के अलग अलग इलाकों से वाहन चोरी करते थे। आरोपी ज्यादातर अवैध रूप से खड़े किए गए दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। पकड़े गए आरोपी अपने शौक पूरे करने और गर्लफ्रेंड पर खर्चा करने के लिए वाहनों की चोरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed