फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth beaten on suspicion of love jihad in Ujjain Hindi News

Ujjain News: छात्रा को साथ ले जाने की फिराक में था युवक, लव जिहाद के शक में लोगों ने पीटा फिर पुलिस को सौंपा

Sat, 06 Jan 2024 11:16 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Jan 2024 11:16 AM IST
सार

10वीं की छात्रा को भगाकर ले जाने की फिराक में घूम रहे युवक को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी। आरोपी युवक ने छात्रा को अपना नाम अमर बताया था। पुलिस मामले की जांच की रही है।

विज्ञापन
Youth beaten on suspicion of love jihad in Ujjain Hindi News
आरोपी युवक के साथ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में एक युवक को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक पर आरोप है कि उसने कक्षा 10 की एक छात्रा को बहलाया-फुसलाया और उसे साथ लेकर भागने की तैयारी में था। 

विज्ञापन

 
चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में देवास निवासी एक अल्पसंख्यक युवक को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीट दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि युवक लव जिहाद की घटना को अंजाम देते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले जा रहा था। इससे पहले उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच की संयोजिका नीलू चौहान ने बताया कि युवक ने छोटी मायापूरी की रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा को अमर नाम बताकर सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। बहला-फुसलाकर लव जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे देवास निवासी उमर मंसूरी (22) को पकड़ा है। आरोपी युवक ने छात्रा से घर से  एक जोड़ी कपडे भी मंगवाए थे। ऐसे में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को शक था कि युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाना चाहता था। दोनों उज्जैन से निकल पाते, उससे पहले कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर नाबालिग लकड़ी के परिवार वाले भी पहुंच गए और उन्होंने भी युवक के साथ मारपीट की। कुछ देर सड़क पर चले हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सूचना देकर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस को बुलाया और आरोपी युवक को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने उमर मंसूरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने बताया कि युवक ने अपने सोशल मीडिया पर स्मोकिंग माय फैशन लिखा हुआ था। उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है, पुलिस उसकी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed