{"_id":"653e5c57eaae79841a09a1e4","slug":"younger-brother-killed-elder-brother-in-land-dispute-in-sihor-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sihor: जमीनी विवाद में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, चार आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sihor: जमीनी विवाद में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, चार आरोपी हिरासत में
Sun, 29 Oct 2023 06:51 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:51 PM IST
सार
Sihor: पिता के हिस्से की जमीन बड़े भाई के पास होने से नाराज छोटे भाई और उसके पुत्रों ने बड़े भाई की जान ले ली। पूरा मामला भेरूंडा के बोरखेड़ा गांव का है।
विज्ञापन
जमीनी विवाद में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले के भेरूंडा के बोरखेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि यहां पिता के हिस्से की जमीन बड़े भाई के पास होने से नाराज छोटे भाई और उसके पुत्रों ने बड़े भाई की जान ले ली। इस पूरे मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कई मामलों में मामला किया दर्ज
पुलिस की मानें तो मृतक के पिता की मृत्यु लगभग एक माह पूर्व ही हुई थी। पिता के हिस्से की जमीन मृतक के बड़े पुत्र के पास थी। इसी बात को लेकर छोटा भाई नाराज था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद मे छोटे भाई व उसके पुत्र व पत्नी द्वारा किए हमले में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि इस घटना में 65 वर्षीय कैलाश मीणा की मृत्यु हो गई तो वहीं उसकी पत्नी उमा मीणा व पुत्र दीपक मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल भोपाल रेफर किया गया।
विज्ञापन
