फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man who abducted married woman in Ujjain drink urine and beat

MP News: पेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई और युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, विवाहिता को भगा ले जाने की दी सजा

Wed, 20 Mar 2024 03:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने कहा कि युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन, अभी इसे लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है। केस दर्ज होने के बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई कर पाएगी।

विज्ञापन
Young man who abducted married woman in Ujjain drink urine and beat
युवक को उसकी विवाहिता प्रेमिका से भी पिटवाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले भाटपचलाना थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुए एक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें गांव के कुछ लोग एक युवक को जूते-चप्पल की माला पहनाकर पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उसे बोतल में भरकर पेशाब भी पिलाई गई। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ग्राम भीलखेड़ा पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घट्टिया क्षेत्र के बंजारा समाज के युवक जितेंद्र सिंह बंजारा को भाटपचलाना क्षेत्र की बंजारा समाज की विवाहित महिला से प्रेम हो गया। उसके दो बच्चे भी हैं। जितेंद्र भी पहले से शादीशुदा है। इन दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा कि कुछ दिनो पहले दोनों राजस्थान भाग गए। घटना के बाद से ही महिला के ससुराल वाले विवाहिता और उसके प्रेमी को तलाश रहे थे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि दोनों राजस्थान में हैं। जिसके बाद परिजन राजस्थान पहुंचे और दोनों को पकड़कर भाटपचलाना ले आए। यहां लाकर बंजारा समाज के कुछ लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। युवकी प्रेमिका से भी उसे चप्पलों से पिटवाया, जूते-चप्पलों की माला पहनाई। यह सब करने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो युवक को बोतल में भरकर पेशाव पिलाई गई।  
विज्ञापन


घटना का वीडियो हो रहा है वायरल
मामले को लेकर एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने कहा कि युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन, अभी इसे लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है। मामले की जांच के लिए भाटपचलाना के सब इंस्पेक्टर और थाने के बीटप्रभारी सुनील परमार ने गांव जाकर मामले की पुष्टि की है। केस दर्ज होने के बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई कर पाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed