{"_id":"60f5b2e0f3575763df7e3231","slug":"young-man-tied-up-and-beaten-with-sticks-on-suspicion-of-liquor-theft-case-registered-after-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब चोरी के शक में युवक को बांधकर लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब चोरी के शक में युवक को बांधकर लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज
Mon, 19 Jul 2021 10:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:44 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार को यह घटना हुई। ढाबा मालिकों ने एक युवक पर कच्ची शराब चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शराब चोरी के संदेह में तीन लोगों ने 24 वर्षीय युवक को रस्सी से बांधकर लाठियों से बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को अमोला थाना क्षेत्र के बरौदी गांव में हुई। एक आरोपी ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। अमोला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र यादव ने बताया कि बरौदी गांव के एक ढाबे के मालिकों ने परमानंद प्रजापति पर 20 से 30 लीटर कच्ची शराब चोरी करने का आरोप लगाकर उसे बांधकर लाठियों से जमकर पीटा। प्रजापति ने अपनी शिकायत में राजकुमार लोधी, अवधेश लोधी और अजय लोधी का नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुंह में ठूंसा कपड़ा
वायरल वीडियो में आरोपी, प्रजापति के दोनों पैर बांध कर उसे लाठियों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित द्वारा चिल्लाने पर एक आरोपी प्रजापति के मुंह में कपड़ा ठूंसता हुआ दिखाई दे रहा है। यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
