{"_id":"64e363b2ba2b80ebe202d3e3","slug":"wrestling-on-nagpanchami-in-damoh-male-wrestlers-were-also-surprised-by-the-tactics-of-female-wrestler-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में नागपंचमी पर हुआ दंगल, महिला पहलवान के दाव-पेच से पुरुष कुश्तीबाज भी हुए चकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में नागपंचमी पर हुआ दंगल, महिला पहलवान के दाव-पेच से पुरुष कुश्तीबाज भी हुए चकित
Mon, 21 Aug 2023 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 06:46 PM IST
सार
दंगल की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान से कुश्ती लड़ी। यह महिला पहलवान जबलपुर जिले से आई थी और सागर के पहलवान से उसने कुश्ती लड़ी।
विज्ञापन
दमोह में महिला पहलवान से भिड़ता पुरुष पहलवान।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह में नागपंचमी पर्व पर परंपरा के अनुसार शहर के जटाशंकर मंदिर में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिला पहलवान भी शामिल हुईं और उन्होंने ऐसे दाव पेच दिखाए कि पुरुष पहलवान दंगल से बाहर हो गए।
बता दें कि जटाशंकर मंदिर में स्व. चंद्रशेखर पाठक की स्मृति में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कई जिलों से पहलवान यहां कुश्ती के दाव पेच आजमाने पहुंचे और प्रतिद्वंद्वी पहलवान को चित किया। यह आयोजन शहर का काफी पुराना और अनूठा आयोजन है। इसे देखने के लिए जिले भर से लोग आए थे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। लोगों की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था।
हर साल की तरह इस साल भी जटाशंकर मंदिर परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश के पहलवान पहुंचे थे। दोपहर में इस दंगल की शुरुआत की गई जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दाव-पेच दिखाए और सामने वाले पहलवान को चित किया। इस दंगल की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान से कुश्ती लड़ी। यह महिला पहलवान जबलपुर जिले से आई थी और सागर के पहलवान से उसने कुश्ती लड़ी हालांकि दोनों बराबरी पर रहे। इसके बाद अन्य पहलवान आपस में लड़े।