फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   World Hindi Conference : Amitabh and Modi urged not to inaugrate

विश्व हिंदी सम्मेलन में अमिताभ और मोदी से न आने की अपील

Tue, 01 Sep 2015 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Sep 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
World Hindi Conference : Amitabh and Modi urged not to inaugrate

मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटोले में व्हिसिलब्लोअर्स ने अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वे इस वर्ष 10वां विश्व हिंदी सम्मेलन में न आएं।

विज्ञापन


अजय दूबे और पारस ने एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि व्यापमं घोटोले में बड़े पैमाने पर हुए एडमिशनों और भर्तियों में घोटालों हुए ने हजारों युवाओं की जिंदगी  बर्बाद कर दी, जिसमें सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की भी 'संदिग्ध' भूमिका है।
विज्ञापन


कॉंफ्रेंस के दौरान पारस और अजय ने संयुक्त रुप से कहा कि घोटाले के असली दोषी अभी तक सामने नहीं आए हैं, अब जबकि इस मामले की जांच सीबाआई के हाथ में है ऐसे में प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात नहीं मानी तो धरना देंगे

World Hindi Conference : Amitabh and Modi urged not to inaugrate

उन्होंने कहा कि जब व्यापमं मुद्दा अपने चरम पर था तब प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ भी नहीं कहा और अब जबकि मामले की सीबीआई जांच हो रही है। ऐसे मौके पर भी प्रधानमंत्री को मुख्य़मंत्री शिवराज के साथ नहीं होना चाहिए।

अजय और पारस ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपना फैसला नहीं बदला तो वे 9 से 12 सितम्बर तक धरना देंगे

ये है कार्यक्रम

World Hindi Conference : Amitabh and Modi urged not to inaugrate

भोपाल में 10 से 12 सितंबर तक होने वाला 10वां विश्व हिंदी सम्मेलन इस बार लीक से हट कर होगा। सम्मेलन में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पारिभाषिक की जगह बोलचाल की हिंदी के इस्तेमाल पर चर्चा होगी और चर्चा के बाद रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। खासतौर पर प्रशासन, विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और बाल साहित्य में हिंदी की स्थिति पर बात होगी।

इस दौरान सत्र की अध्यक्षता संबंधित विषय से जुड़े मंत्री करेंगे। समापन सत्र में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ‘आओ अच्छी हिंदी बोलें’ विषय पर भाषण देंगे।

दरअसल आयोजन में खास दिलचस्पी ले रहे प्रधानमंत्री की इच्छा है कि इस बार इस सम्मेलन के जरिए हिंदी के लिए नई लकीर खींची जाए। यही कारण है कि सम्मेलन में इंटरनेट सेवा देने वाली दुनिया की शीर्षस्थ कंपनियों को भी निमंत्रित किया गया है। सम्मेलन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी तो समापन गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार हमारा इरादा हिंदी के हित में कुछ अलग तरह के प्रयोग करने का है। हम पारिभाषिक हिंदी के दायरे से बाहर निकल कर बोलचाल की मगर शुद्ध हिंदी को बढ़ावा दिए जाने की संभावनाओं पर विचार करेंगे।

ग्लैमर के लिए नहीं हैं अमिताभ

World Hindi Conference : Amitabh and Modi urged not to inaugrate

सुषमा ने सम्मेलन में अमिताभ को बुलाए जाने को ग्लैमर से जोड़े जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में अमिताभ सबसे अधिक शुद्ध हिंदी बोलते हैं।

इसलिए तय किया गया कि अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिए समापन सत्र के दौरान उन्हें अच्छी हिंदी बोलने संबंधी विषय पर अपनी बात रखने दी जाए।

सुषमा ने इसके लिए अमिताभ को अलग से राशि दिए जाने से भी इंकार किया और कहा कि वह विशिष्ट श्रेणी के अतिथि होंगे। इस श्रेणी के अन्य अतिथियों की तरह उनके भी आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed