{"_id":"96d0eb3c-9c54-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"women-kidnapped-and-gangraped","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर गैंगरेप, 40 हजार में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को अगवा कर गैंगरेप, 40 हजार में बेचा
छत्तरपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छत्तरपुर में 33 वर्षीय विवाहित महिला को मंदिर के पुजारी द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही इसके बाद महिला को 40 हजार रुपए में तीन भाइयों को बेच दिया गया, उन्होंने भी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तपुर जिले के काबर गांव की रहने वाली पीड़िता 17 जनवरी से ही लापता थी। मंगलवार को पीड़िता अपने पांच साल के बच्चे के साथ अपने भाइयों को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पिपरा गांव से मिली।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उसे 17 जनवरी को पुजारी बाला प्रसाद शुक्ला ने अगवा कर लिया था। फिर पुजारी और उसके साथी छत्तरपुर जिले के पथरवा गांव निवासी देवंद्र शुक्ला ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद 30 जनवरी को देवेंद्र शुक्ला ने पीड़िता को पिपरा गावं के तीन भाइयों को 40 हजार रुपयों में बेच दिया। तीन भाइयों विमलेश यादव, पप्पु यादव और विरेंद्र यादव ने भी उसके साथ बलात्कार किया।
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने बमीठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को तलाश में पुलिस की छानबीन जारी है।
