फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   women guides will take tourists to Bandhavgarh National Park of madhya pradesh read more in hindi

MP News: नारी सशक्तिकरण का आगाज, अब महिला गाइड कराएंगी पर्यटकों को बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सैर

Tue, 27 Sep 2022 12:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 12:44 PM IST
सार

राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ में अब देशी और विदेशी सैलानियों को महिला गाइड बांधवगढ़ की सैर कराएंगी। प्रबंधन की तरफ से 25 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
 

विज्ञापन
women guides will take tourists to Bandhavgarh National Park of madhya pradesh read more in hindi
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में महिला गाइड कराएंगी सैर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ में अब देशी और विदेशी सैलानियों को महिला गाइड बांधवगढ़ की सैर कराएंगी। जल्द ही एक अक्टूबर से प्रदेश के सभी नेशनल पार्क खुलने वाले हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में महिला गाइडों की नियुक्ति की गई है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। फिलहाल प्रबंधन की तरफ से 25 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


बांधवगढ़ में महिला गाइडों के माध्यम से सफारी कराई जाएगी। बांधवगढ़ प्रबंधन द्वारा पर्यटन में महिलाओं की सहभागिता और महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। इसके तहत बांधवगढ़ प्रबंधन द्वारा 25 महिला गाइडों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है और पार्क खुलने से पहले सभी महिला एवं पुरुष गाइडों को बकायदा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे पर्यटकों को बांधवगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता से बखूबी अवगत करा सकें। वहीं, प्राकृतिक संसाधनों सहित दुर्लभ वन्यजीवों एवं प्राकृतिक सुंदरता और बांधवगढ़ के इतिहास और वन्यजीवों के संरक्षण को बखूबी बता सकें। 
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटन पर अब कई सावधानियां बरतनी होंगी, बांधवगढ़ के जंगलों में जंगली हाथियों की मौजूदगी से कई बार पर्यटक सफारी के रूट में बदलाव किया जाता है। वहीं जंगली हाथियों की मौजूदगी के साथ ही सैर कराना थोड़ा कठिन हो सकता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा सभी नई महिला गाइडों और पहले से कार्यरत सभी गाइडों को पर्यटन को लेकर  प्रशिक्षण देकर ट्रेंड किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed