{"_id":"61aa523aed026e7bde3b2e2f","slug":"women-commits-suicide-by-coming-in-front-of-train-with-two-years-old-son-near-kareli-railway-station-narsinghpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में दो वर्ष के बच्चे को लेकर ट्रेन के आगे आई महिला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में दो वर्ष के बच्चे को लेकर ट्रेन के आगे आई महिला, दोनों की मौत
Fri, 03 Dec 2021 10:52 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:52 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे स्टेशन से पांच सौ मीटर दूर एक महिला तथा मासूम बच्चे का शव पड़े होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
मृत महिला तथा बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
नरसिंहपुर जिले के करेली रेलवे स्टेशन के समीप महिला ने अपने दो वर्षीय मासूम बच्चे के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला तथा बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआपी करेली में पदस्थ एएसआई रज्जाक खान से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे स्टेशन से पांच सौ मीटर दूर एक महिला तथा मासूम बच्चे का शव पड़े होने की जानकारी मिली। महिला की उम्र लगभग 30 साल तथा बच्चे की उम्र 2 साल है। मृतको की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने बच्चे के साथ मालगाडी के सामने कूदकर आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने बच्चे के साथ मालगाडी के सामने कूदकर आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
