फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman magistrate was beaten for dowry

महिला जज को दहेज के लिए पीटा

Sat, 18 May 2013 12:45 PM IST
मुरैना
मुरैना Updated Sat, 18 May 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
woman magistrate was beaten for dowry

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला जज सरिता जतारिया के साथ उनके पति ने शुक्रवार को दहेज के लिए मारपीट की।

विज्ञापन


महिला मुरैना जिले के जौरा न्यायालय में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं और अपने पति विकास के साथ सरकारी आवास में रहती हैं।

सरिता के पति विकास मुरैना भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के रूप में काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार पति पत्नी के बीच दहेज मांगने को लेकर विवाद हुआ।

इस दौरान पति विकास ने पत्नी सरिता के साथ लड़ना और मारपीट करना शुरू कर दिया। पति ने सरिता की कार में तोड़फोड़ भी कर दी। महिला को काफी चोटें भी आई हैं।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने महिला जज की रिपोर्ट पर पति विकास के खिलाफ जौरा थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने महिला जज को सुरक्षा मुहैया कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed