फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman hanged herself after not fulfilling her insistence to go to marriage in Parasia

Chhindwara: परासिया में दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, शादी में जाने की जिद पूरी न होने पर की आत्महत्या

Thu, 04 May 2023 09:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 May 2023 09:49 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के परासिया में एक महिला ने शादी में जाने की जिद पूरी न होने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
Woman hanged herself after not fulfilling her insistence to go to marriage in Parasia
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परासिया की न्यूटन चौकी के मायावाड़ी गांव में एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने रिश्तेदार के यहां शादी में जाने की जिद कर रही थी, लेकिन जब उसे परिजनों ने जाने नहीं दिया तो उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक  मायावाड़ी गांव में महिला का शव फांसी पर लटका पाया गया। महिला अपने रिश्तेदार के घर शादी में मोआरी जाना चाहती थी। पति काम पर चला गया, वहीं बेटी कैटरिंग के काम से चली गई। बेटा टैंट खोलने में लग गया। इधर घर में अकेली महिला ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


शाम को जब सभी घर लौटे तो महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया। महिला नीलवती परानी के दो बच्चे हैं। एक बेटा टेंट में काम करता है। बड़ी बेटी कैटरिंग के काम में जाती है। पति गांव में ही खेत में काम करता है। महिला कल से शादी में मोआरी जाने की बात कर रही थी। बुधवार सुबह भी उसने पति विजय परानी से यही कहा था। महिला का शव देर शाम परासिया अस्पताल की मरचुरी में लाया गया। महिला के भतीजे सूरज ने बताया कि घर में कोई नहीं था। उनकी बुआ ने फांसी लगा ली। न्यूटन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed