फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman government in five districts, MLA's wife, daughter-in-law of Uma became district panchayat president

Madhya Pradesh: पांच जिलों में महिला सरकार, विधायक की पत्नी, उमाभारती की बहू बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 30 Jul 2022 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 04:39 PM IST
सार

सागर संभाग में जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्षों में भी महिलाओं की सरकार काबिज हुई है। संभाग में छह जिलों में से केवल सागर जिला पंचायत पर पुरुष वर्ग से अध्यक्ष काबिज हो सका। 

विज्ञापन
Woman government in five districts, MLA's wife, daughter-in-law of Uma became district panchayat president
सागर संभाग में जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्षों में भी महिलाओं की सरकार काबिज हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो गए। अब कुछ रोचक किस्से सामने आने लगे हैं। सागर संभाग के पांच जिलों में महिलाओं ने बाजी मारी है। मंत्री-विधायक के रिश्तेदार चुनकर आए हैं। सागर में परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के भाई हीरा सिंह तो टीकमगढ़ में उमा भारती की बहू जिपं अध्यक्ष पद पर काबिज हो गई हैं।
विज्ञापन


सागर संभाग में जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्षों में भी महिलाओं की सरकार काबिज हुई है। संभाग में छह जिलों में से केवल सागर जिला पंचायत पर पुरुष वर्ग से अध्यक्ष काबिज हो सका। सागर में हीरासिंह विजय रहे तो छतरपुर में विद्यादेवी अग्निहोत्री, दमोह में रंजीत पटेल, टीकमगढ में उमिता सिंह लोधी, निवाडी में सरोज रानी, पन्ना में मीणा राजे अध्यक्ष चुनी गई हैं।
विज्ञापन

 

Woman government in five districts, MLA's wife, daughter-in-law of Uma became district panchayat president
सागर में परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के बड़े भाई हीरा सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार के चुनाव में जोड़तोड़ का ज्यादा जोर रहा। बुंदेलखंड के सागर, दमोह और टीकमगढ़ में राजनीतिक गणित और जोड़तोड़ देखने को मिली। सागर में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के बड़े भाई हीरा सिंह राजपूत निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। पड़ोसी जिला दमोह में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रंजीता पटेल चुनाव जीत गई हैं। चौंकाने वाला मामला यहीं का रहा। यहां भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी जानकी चंद्रभान सिंह फॉर्म ही नहीं भर पाईं। 

टीकमगढ में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे व विधायक राहुल लोधी की पत्नी उमिता सिंह लोधी चुनाव जीती हैं। छतरपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विद्यादेवी अग्निहोत्री अध्यक्ष बनी हैं। उन्हें 22 में से 14 वोट मिले हैं तो पन्ना में भाजपा की मीणा राजे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सरोज रानी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। कांग्रेस ने यहां उम्मीदवार ही नहीं उतारा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed