फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman dies due to sari pallu getting stuck bike in Chhatarpur

MP News: तेरहवीं के कार्ड बांटकर आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बाइक के टायर में साड़ी का फंसा था पल्लू

Sun, 21 Aug 2022 08:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 08:20 PM IST
सार

 महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Woman dies due to sari pallu getting stuck bike in Chhatarpur
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के हरपालपुर में रविवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे की वजह चलती बाइक में महिला की साड़ी का पल्लू फंसना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव निवासी कुशवाहा दंपति तेरहवीं के कार्ड बांटकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच सौरा तिराहे के पास महिला की साड़ी का पल्लू बाइक में फंस गया। इससे महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय रामकुमार कुशवाहा अपनी पत्नी रामकुमारी के साथ उत्तर प्रदेश के पनवाड़ी से अपने बड़े भाई की तेरहवीं के कार्ड बांट कर लौट रहे थे। चलती बाइक में सौरा तिराहे के पास रामकुमारी कुशवाहा की साड़ी का पल्लू पीछे के पहिए में फंस गया। जिसकी वजह से यह घटना हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed