फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman appealed to madhya pradesh CM on twitter, said daughter killed by making corona infected, justice was not found in your state

मध्यप्रदेश: ट्विटर पर महिला ने सीएम से लगाई गुहार- बेटी को कोरोना संक्रमित करवाया जिस कारण हुई मौत, आपके राज्य में नहीं मिला न्याय

Fri, 15 Oct 2021 09:45 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 09:45 PM IST
सार

महिला के अनुसार ससुराल वाले कोरोना संक्रमित व्यक्ति को घर लाए। एश्वर्या से उसकी सेवा करवाई। इससे वह भी संक्रमित हो गई। उसका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया जिस कारण मौत हो गई।

विज्ञापन
woman appealed to madhya pradesh CM on twitter, said daughter killed by making corona infected, justice was not found in your state
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार किया। लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 शुरू की लेकिन एक महिला अपनी लाड़ली के लिए न्याय मांग रही है। उसने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है कि आपके राज्य में मुझे न्याय नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


महिला का नाम आरती है और वह पुणे रहती है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी एश्वर्या को ससुरालवालों ने कोरोना संक्रमित करवाकर मार डाला। महिला के अनुसार ससुराल वाले कोरोना संक्रमित व्यक्ति को घर लाए। एश्वर्या से उसकी सेवा करवाई। इससे वह भी संक्रमित हो गई। उसका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया जिस कारण मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस मामले में पुणे पुलिस ससुरालवालों पर केस दर्ज कर चुकी है। केस डायरी इंदौर भेजी गई है लेकिन इससे महिला की मुसीबत बढ़ गई है। महिला का आरोप है कि इंदौर पुलिस नोटिस भेजकर कह रही है कि शादी में जितने रिश्तेदार शामिल हुए थे उन सबको बयान के लिए बुलवाओ। तीन साल का बैंक स्टेटमेंट मांगा जा रहा है जबकि शादी को एक साल ही हुआ था। इससे महिला परेशान हो रही है। उसने सीएसपी से मिलकर परेशानी बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी बेटी को न्याय दिलवा दो
पुलिस के असहयोगात्मक रवैये से परेशान होकर आरती ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट किया। इसमें लिखा कि आपके राज्य में मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला अभी तक। उसके हत्यारों को गिरफ्तार करो। मैने आपसे बात करने के लिए कई बार फोन किया लेकिन आपकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अगर आप सच में समाज का दृष्टिकोण बदलने का काम कर रहे हो तो मेरी बेटी को न्याय दिलवा दो। प्रधानमंत्री को भी ट्वीट किया है।


पुलिस कर रही है जांच
इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच का जिम्मा सीएसपी राकेश गुप्ता के पास है। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार मामले में ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है। सीएसपी जांच कर रहे हैं। महिला का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पाई। इधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में पुलिस भी बारीकी से जांच में जुटी है क्योंकि पुलिस के पास यह बात आई है कि कोरोना संक्रमण के कारण एश्वर्या की मौत हुई है। अब मां का आरोप है कि कोरोना संक्रमित करवाकर मारा गया इस बिंदू पर जांच की जा रही है ताकि स्पष्ट हो सके कि हकीकत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed