{"_id":"634a150bb5c2a263c670ed26","slug":"woman-and-youth-murdered-due-to-illicit-relationship-dead-body-found-hut-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: अवैध संबंध के चलते महिला और युवक की हत्या, झोपड़ी में मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: अवैध संबंध के चलते महिला और युवक की हत्या, झोपड़ी में मिले शव
Sat, 15 Oct 2022 07:34 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Oct 2022 07:34 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शादीशुदा महिला और युवक की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव झोपड़ी में मिले और उनके बीच अवैध संबंध की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
महिला और युवक की हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में चांवलपानी के रानी कछार गांव में झोपड़ी में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिनकी शिनाख्त गांव के ही सुरेश आम्रवंशी (40) और कमला बाई बटटी (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश और कमला के बीच प्रेम-प्रसंग थे और दोनों ही शादीशुदा थे। कमला के पति के पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में करवाचौथ के दिन दोनों ही घर से बाइक पर बैठकर कहीं जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार सुबह गांव से लगभग दो किमी दूर एक सोनी के खेत में बने झोपड़ी में वह दोनों के शव चोटिल अवस्था में मिले। इनकी बाइक झोपड़ी के पास खड़ी हुई थी। लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद माहुलझिर थाना प्रभारी तरूण मरकाम मौके पर पहुंचे। वहीं मामले की जांच शुरू की। एसपी विवेक अग्रवाल भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। मौका-ए-वारदात से कुछ साक्ष्य भी मिले हैं, जिसके आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
2 साल से रह रहे थे साथ, हो रहा था विरोध...
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक कोटवार का लडक़ा है, जिसका प्रेम सबंध मृतिका से लगभग दो साल से चल रहा था। ऐसे में दोनों के सबंधों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थ। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि कहीं उनके किसी सबंधी ने इन्हें मौत के घाट उतार दिया हो। फिलहाल, पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मृतिका के साथ मासूम बच्ची भी थी, मिली चप्पल...
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे एक मासूम बच्ची की चप्पल भी मौका-ए-वारदात से मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय उसकी बच्ची भी मौके पर थी। ऐसे में बच्ची आखिर कहां गई यह बड़ा सवाल है। पुलिस इस तीन साल की बच्ची की भी तलाश कर रही है।
