{"_id":"60d6d787c66278295f593b87","slug":"wife-raped-by-promising-her-husband-job-in-rewa-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार: पति को नौकरी देने के बहाने पत्नी से दुष्कर्म, फिर वायरल कर दीं अश्लील तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार: पति को नौकरी देने के बहाने पत्नी से दुष्कर्म, फिर वायरल कर दीं अश्लील तस्वीरें
Sat, 26 Jun 2021 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:30 PM IST
सार
नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ आए दिन धोखाधड़ी होती है, कोई पैसे लेकर रोजगार नहीं देता तो कोई लड़कियों को झांसा देकर गंदी हरकत करता है, लेकिन मध्यप्रदेश के रीवा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। पति को नौकरी देने के बहाने एक ट्रांसपोर्टर ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़ित के विरोध करने पर उसने सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रीवा में निराला नगर के युवक ट्रांसपोर्ट में नौकरी मांगने त्रयंबकम त्रिपाठी के दफ्तर गया था। इस दौरान ट्रांसपोर्टर त्रिपाठी ने युवक से सारी जानकारी जुटाई यहां तक कि उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर भी ले लिया। उसी रात से युवक की पत्नी के नंबर पर व्हाट्सएप चैटिंग और बात करनी शुरू कर दी। लंबे समय तक दोनों के बीच बात चली। । उसके कुछ ही दिनों बाद ट्रांसपोर्टर त्रिपाठी ने अश्लील मैसेज पोस्ट करने लगा। साथ ही तस्वीर और वीडियो का स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग कर पति को दिखाने की धमकी देकर महिला से ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
महिला के विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर ने वायरल किए वीडियो और फोटो
इज्जत बचाने और परिवार टूटने के डर से महिला ने ट्रांसपोर्टर त्रिपाठी की बात मान ली और आरोपी त्रयंबकम त्रिपाठी महिला के घर पर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना कर लगातार ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने सोशल मीडिया पर सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। उसके बाद पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर के खिलाफ पहले भी एक और महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में महिला ने शिकायत वापस ले ली। अब पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
