वाट्सएप पर हुई दोस्ती, प्रेमी संग मिलकर मरवा दिया पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के उज्जैन में फाइनेंस कंपनी के मालिक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की साजिश रचने वाली वो पत्नी ही निकली जिसने मनीष के साथ कई साल चले प्यार के बाद उससे शादी की थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही उसका पति से दिल भर गया और प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों सहित उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।
पुलिस के अनुसार बीते 18 अगस्त को मनीष मीना पर शहर के टावर चौक एरिया में हमला हुआ था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीते 22 अगस्त को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वाट्सएप पर हुई दूसरे से दोस्ती
पुलिस अधीक्षक एमएस वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक मनीष की पत्नी मिनाक्षी के खंडर मोहल्ला निवासी हनीफ से अवैध संबंध थे। दोनों वाट्सएप पर चैटिंग के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए थे बाद में हनीफ ने भी उस लोकल एनजीओ को ज्वाइन कर लिया जिसमें मीनाक्षी काम करती थी।
सूत्रों के अनुसार मनीष ने एक बार मीनाक्षी और हनीफ को बीते अप्रैल में अंबर कालोनी स्थित अपने घर में रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसके बाद से दोनों पति पत्नी के बीच यह झगड़े की वजह बन गया था।
हालांकि मीनाक्षी इस घटना के बाद भी हनीफ के संपर्क में बनी रही और उसने मनीष को रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी। जिसके बाद मीनाक्षी की सूचना पर उसका प्रेमी हनीफ अपने दोस्त रिजवान के साथ बाइक पर सवार होकर मनीष के ऑफिस पहुंचे और उसे गोली मार दी।
आरोपियों को पकड़ने के लिए किया था प्रदर्शन
वहीं घटना के बाद मीनाक्षी ने सदमे से बेहोशी का नाटक किया। इसके बाद उसने परिजनों के साथ आईजी ऑफिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
एसपी ने बताया कि वह उस समय हैरत में पड़ गए जब वारदात के पांच दिन बाद उन्होंने मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई। हालांकि पुलिस के लिए मृतक की पत्नी पर संदेह जताकर पूछताछ करना आसान काम नहीं था। लेकिन एक बार जब पूछताछ शुरू हुई तो वह सबकुछ उगलती चली गई।
बताते हैं कि मनीष और मीनाक्षी ने कई साल चले प्यार के बाद साल 2013 में लव मैरिज कर ली थी। जिसके बाद से किसी तरह की कोई दिक्कत भी नहीं थी। लेकिन जल्द ही उसका मनीष से दिल भर गया और हनीफ के संपर्क में आने के बाद उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
