फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   wife commits suicide in jabalpur husband also hangs herself in germany

दुखद: जबलपुर में डिप्रेशन से परेशान महिला ने की खुदकुशी, सूचना मिलते ही पति ने जर्मनी में लगाई फांसी

Sat, 08 May 2021 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 May 2021 12:48 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक नवज्योति और सिमरन की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। नवज्योति पंजाब के हाेशियारपुर की रहने वाली थी। उसके पिता और भाई दोनों सेना में हैं और इंदौर के पास महू में तैनात हैं। वह 10 दिन पहले ही मायके से जबलपुर लौटी थी।

विज्ञापन
wife commits suicide in jabalpur husband also hangs herself in germany
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना काल में लोग सदमे में आकर सुसाइड कर रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर के गोरखपुर थाने में रामपुर इलाके का है, जहां 28 साल की नवज्योति मक्कड़ ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना जब जर्मनी में रह रहे नवज्योति के इंजीनियर पति सिमरन मक्कड़ को हुई, तो उन्होंने सदमे में वहीं फांसी लगा ली। जर्मनी पुलिस ने इसकी सूचना गोरखपुर थाना पुलिस को दी है। वहां पुलिस ने उनका कमरा, सामान सील कर दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार रात मृतका ने फोन पर मां से की थी बात
जानकारी के मुताबिक नवज्योति और सिमरन की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। नवज्योति पंजाब के हाेशियारपुर की रहने वाली थी। उसके पिता और भाई दोनों सेना में हैं और इंदौर के पास महू में तैनात हैं। वह 10 दिन पहले ही मायके से जबलपुर लौटी थी। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि नवज्योति ने गुरुवार रात होशियारपुर में अपनी मां से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन


मां ने बेटी को बहुत समझाया और अपने दामाद को भी सिमरन की निराशाजनक बातों की सूचना दी। सिमरन ने पिता हरमिंदर को फोन कर नवज्योति को समझाने को कहा। वे जब कमरे में पहुंचे तो वहां बहू का शव फंदे पर लटकता मिला। हरमिंदर ने इसकी सूचना सिमरन को दी, तो सिमरन ने जबलपुर में अपने दोस्त कुलदीप को सूचना दी और बाद में सदमे में आकर खुद फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed