फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   when groom with helmet while own weding

..और जब दूल्हे को दुल्हन लाने के लिए पहनना पड़ा हेलमेट

Tue, 12 May 2015 11:46 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 May 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
when groom with helmet while own weding

यूं तो दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए पगड़ी पहनकर घोड़ी पर सवार होकर जाता है। लेकिन जब बारात में दूल्हा घोड़ी पर हेलमेट लगाकर जा रहा हो तो यह नजारा देख कर कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाएगा।

विज्ञापन


ये वाकया है मध्यप्रदेश के रतलाम का, जहां एक दलित समुदाय के युवक को हेलमेट लगाकर जाना पड़ा। वो भी इसलिए कि बारात में घोड़ी पर सवार दूल्हा दलित समुदाय से ताल्लुक रखता है। घटना रविवार की है।
विज्ञापन

दूल्हे का घोड़ी पर जाने का विरोध

when groom with helmet while own weding

दरअसल मध्यप्रदेश रतलाम जिले के ताल तहसील के नेगरून गांव में एक बारात पर लोगों ने जमकर पत्‍थर बरसाए जिस कारण बारात को रोकना पड़ा।

बताया गया कि बारात में घोड़ी पर सवार दलित दूल्हे को देखकर अगड़ी जाति के लोगों को यह हजमत नहीं हुआ, और आस-पास के लोगों ने बारात पर पत्‍थर बरसाने शुरू कर दिए। हंगामा इतना बढ़ गया कि बाद में पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंच स्‍थ‌िति को संभालना पड़ा।

पगड़ी पहन कर बारात ले जाने पर मनाही

when groom with helmet while own weding

जानकारी के मुताबिक रतलाम जिले के ताल तहसील के नेगरून गांव में पूरालाल पड़ियार की बेटी आशा की शादी बेरछा गांव के पवन मालवीय से होने जा रही थी। दूल्हा पवन की बारात जब दूल्हन के घर के पास एक पंचायत चौराहे पर पहुंची तो लोगों ने दूल्हे समेत बारात  पर पत्‍थर बरसाने शुरू कर दिए।

बताया गया कि कुछ बारातियों ने भी लोगों के घरों पर पत्‍थरबाजी की, जिससे माहौल और गरमा गया। बाद में पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम ने स्‍थिति को संभाला। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दूल्हे पवन को हेलमेट पहनाया। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच हेलमेट पहनकर बारात दूल्हन के घर तक पहुंची।

बताया गया कि गांव में दलित लोगों के घोड़ी पर सवार होकर पगड़ी पहन कर बारात ले जाने पर मनाही है, और अगड़ी जाति के लोग इसका विरोध करते आ रहे हैं। इस संबध में दुल्हन के परिजनों ने पुलिस में पहले ही शिकायत की थी, और पुलिस सुरक्षा की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed