फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa–Anand Vihar Express will no longer go to Satna! Route to change from October 23.

Sidhi News: रीवा–आनंद विहार एक्सप्रेस अब सतना नहीं जाएगी! 23 अक्टूबर से बदलेगा रूट

Sun, 23 Aug 2026 11:25 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 11:25 PM IST
सार

23 अक्टूबर 2026 से रीवा–आनंद विहार एक्सप्रेस का मार्ग बदल जाएगा। ट्रेन अब सतना स्टेशन से होकर नहीं चलेगी और सागमा–कैमा कॉर्ड लाइन से संचालित होगी। सतना में ठहराव समाप्त होगा, जबकि कैमा स्टेशन पर पहली बार ठहराव मिलेगा। बदलाव से सतना यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Rewa–Anand Vihar Express will no longer go to Satna! Route to change from October 23.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रीवा–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (12427/12428) के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद 23 अक्टूबर 2026 से यह ट्रेन सतना स्टेशन से होकर नहीं चलेगी। ट्रेन को अब सागमा–कैमा (SAGM–KMA) कॉर्ड लाइन के नए मार्ग से संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12428 आनंद विहार–रीवा एक्सप्रेस मानिकपुर से सुबह 8:33 बजे रवाना होकर नए मार्ग से सागमा 9:47 बजे और कैमा 9:50 से 9:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 11:10 बजे रीवा पहुंचेगी। नए रूट के चलते इसका सतना स्टेशन पर ठहराव समाप्त हो जाएगा। वापसी में 12427 रीवा–आनंद विहार एक्सप्रेस शाम 4:20 बजे रीवा से रवाना होगी। ट्रेन कैमा स्टेशन पर शाम 5:10 से 5:15 बजे और सागमा में 5:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मानिकपुर पहुंचने का समय 6:55 से 6:57 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम मोहन, अतिवृष्टि राहत की समीक्षा; बोले- बीमारी फैलने न दें
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमा स्टेशन पर पहली बार मिलेगा ठहराव
नए रूट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कैमा स्टेशन पर नया वाणिज्यिक ठहराव शुरू किया जाएगा। रेलवे ने नई समय-सारिणी को पीआरएस सिस्टम में अपडेट करने और यात्रियों को बदलाव की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

सतना के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ट्रेन के सतना स्टेशन से हटने के बाद सतना आने-जाने वाले यात्रियों को अब वैकल्पिक ट्रेनों या अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। वहीं कैमा स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से रीवा और आसपास के यात्रियों को नए रूट का सीधा लाभ मिलेगा। 23 अक्टूबर से लागू होने वाले इस बदलाव ने रीवा-सतना रेल यात्रियों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed